Corona की तीसरी लहर: हालात बेकाबू, देश के कई नेता-मंत्री कोरोना पॉजिटिव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और कर्नाटक के सीएम बोम्मई संक्रमित, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को भी कोरोना 

Corona की तीसरी लहर: हालात बेकाबू, देश के कई नेता-मंत्री कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus Omicron LIVE Updates

Corona Live: भारत में coronavirus के बढ़ते मामलों के कारण हालत बेकाबू नजर होते रहे हैं। देश के कई राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री सहित अन्य राज्यों के मंत्री भी coronavirus से संक्रमित पाए गए।

भारत में coronavirus के बढ़ते मामलों के कारण हालत बेकाबू नजर होते रहे हैं। देश के कई राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री सहित अन्य राज्यों के मंत्री भी coronavirus से संक्रमित पाए गए। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पश्चिम बंगाल के अनेक मंत्री corona positive पाए गए। लेकिन से खबर राहत भरी मिल रही है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में corona positive के 33470  नये मामले दर्ज किए गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी corona के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 13000 से ज्याद मरीज corona positive पाए गए हैं। इस तरह मुंबई की पॉजिटिविटी की दर 23% पर पहुंच गई है। 

भारत में कोरोनावायरस की तीसरी लहर आ चुकी है जो कि सुनामी का रूप ले चुकी है। रोजाना आ रहे नए मामलों ने सुनामी को ला दिया है। बीते सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के कुल 1.8 लाख मरीज मिले हैं इससे एक दिन पहले कोरोना के 1.6 लाख  के करीब मामलों की पुष्टि हुई थी, जबकि 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर लगभग हर राज्य में corona के नए वेरिएंट omicron ने दस्तक दे दी है। अब तक देश के 27 से ज्यादा राज्यों में omicron  के मामले  दर्ज किये जा चुके हैं। omicron  के अब तक कुल 4 हजार से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। वहीं कई राज्यों ने लॉकडाउन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं पाबंदियां सख्त की जा रहीं हैं। तमिलनाडु में रविवार को पूरी तरह lockdown लगाने का फैसला किया गया है।

राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुछ कम मामले मिले हैं। राज्य में 20 हजार के लगभग नए मामले सामने आए हैं। लेकिन देखा जाए तो दिल्ली में टेस्टिंग भी कम की गई है, जिससे मामलों में गिरावट को देखा जा रहा है। राजधानी में पॉजिटिविटी दर 19 फ़ीसदी से अधिक है। कोरोना की तीसरी लहर में बिहार और झारखंड में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बंगाल की अनेक मंत्री omicron positive हो गये हैं। आने वाले समय में 5 प्रदेशों मे विधानसभा चुनाव होना है जो देश के लिए चिंता की बात है।

Post a Comment

Please do not enter any spam links in the comments box.

Previous Post Next Post