Corona update in India : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 3,37,704 नए मामले सामने आए जबकि बीते चौबीस घंटों में 2,42,676 लोग स्वस्थ हुए। अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,63,01,482 है।
अब तक 10,050 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 3.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 161.16 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,13,365 है।
सक्रिय मामलों की दर 5.43 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.31 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 17.22 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है। अब तक 71.34 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 19,60,954 जांच की गई।
पिछले 24 घंटों में 67 लाख से अधिक (67,49,746) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 161.16 करोड़ (1,61,16,60,078) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,73,78,364 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,91,589 |
दूसरी खुराक | 98,10,494 | |
प्रीकॉशन खुराक | 25,79,571 | |
पहली खुराक | 1,83,90,455 | |
अग्रिम पंक्ति के कर्मी | दूसरी खुराक | 1,71,19,331 |
प्रीकॉशन खुराक | 24,69,995 | |
15-18 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 4,06,33,023 |
पहली खुराक | 53,26,20,729 | |
18-44 वर्ष आयु वर्ग | दूसरी खुराक | 38,40,43,892 |
पहली खुराक | 19,88,04,364 | |
45-59 वर्ष आयु वर्ग | दूसरी खुराक | 16,52,80,537 |
पहली खुराक | 12,38,94,416 | |
दूसरी खुराक | 10,32,17,344 | |
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग | प्रीकॉशन खुराक | 24,04,338 |
प्रीकॉशन खुराक | 74,53,904 | |
कुल | 1,61,16,60,078 |
Post a Comment
Please do not enter any spam links in the comments box.