कर्पूरी ठाकुर दलित, शोषित पीड़ित वंचित समाज की आवाज थे

  

कर्पूरी ठाकुर  दलित, शोषित पीड़ित वंचित  समाज की आवाज थे

श्रीराम सेन सिलवानी

आयोजक शिक्षक लखन लाल आर्य 


महरौनी(ललितपुर)-- सेन समाज महरौनी के तत्वाधान  सुभाष चन्द्र बोस की 123 वीं जयंती एवं कर्पूरी ठाकुर की 98 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर  संयोजक आर्य रत्न  शिक्षक लखन लाल आर्य द्वारा आयोजित आनलाइन कार्यक्रम में  कर्पूरी ठाकुर की कहानी बच्चों की जुबानी विषय पर  बच्चों ने प्रतिभाग किया। 


जिसमें यशवीर ठाकुर बनारस ने कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन परिचय मे उनके जन्म परिवार और जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला, शिवानी हरदोई से ने कर्पूरी ठाकुर जी के 1942 के आंदोलन के विषय में बताया, आकृति शर्मा प्रयागराज ने एक ईमानदार राजनीति का मसीहा बताते गरीबों के लिए त्यागी महापुरुष बताया, आकाक्षीं श्रीवास्तव गाजियाबाद ने कर्पूरी ठाकुर जी को दलित पिछडो का मसीहा कहा, वही श्वेता एवं विजेता लखनऊ ने कर्पूरी ठाकुर जी के कार्यो को जनता के लिए वरदान साबित किया तो काव्य आर्य  ब्रह्मचारी गुरूकुल कुरुक्षेत्र  ने कर्पूरी ठाकुर जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल मे किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला वसुंधरा सेन  झांसी ने कर्पूरी ठाकुर जी के संघर्षमय जीवन के विषय में बताया अदिति सेन आर्य मेहरौनी  ने कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर व्यापक रूप से पितौझिया से लेकर संसद  तक की यात्रा के विषय में बताया आकाश शर्मा प्रयागराज, मीत सेन मझांवली हरियाणा ने भी अपने बिचार दिये ।


वेविनार में राजेश सविता  शिक्षक आईटीआई मथुरा, जयकिशन ठाकुर दिल्ली, चंद्रपाल सिंह  दिल्ली, गौरव लखनऊ, सोनू ठाकुर वनारस, श्रीराम सेन  पत्रकार  सिलवानी जिला रायसेन, एल. बी. शर्मा आजमगढ़, डॉ प्रमोद शर्मा   प्रयागराज, डा. महेंद्र सेन,  डॉ वीरेंद्र कौशाम्बी,भूपेंद्र सेन झाँसी,नागेंद्र कुमार शर्मा प्रयागराज,वीरेंद्र सिंह लखनऊ, शिवप्रसाद श्रीवास्तव,सहित सैकड़ों स्वजातीय बन्धु उपस्थति रहें।


संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार शिक्षक राजेश सविता मथुरा ने जताया।

Post a Comment

Please do not enter any spam links in the comments box.

Previous Post Next Post