Pre Board Exam टेक होम के रूप संचालित किए जाने के निर्देश
कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी प्रश्न बैंक से प्रश्न अपनी गृहकार्य की कॉपी में हल करेंगे
DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) मध्यप्रदेश भोपाल ने
आज दिनांक 17/01/2022 को सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को आदेश जारी कर सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की MP Pre Board Time Table जारी कर म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल
के आदेश दिनांक 14.01.2022 के संदर्भ में Pre Board Exam कराने के लिये विस्तृत दिशा निर्देश दिये
हैं।
MP Pre Board News : उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड
की परीक्षाएं दिनांक 20 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित थी।
शासन के 14 जनवरी के आदेश के अनुक्रम में प्री-बोर्ड परीक्षाएं टेक होम के रूप
संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिये कक्षा 10वीं एवं 12वीं की MP Pre Board Pariksha 2022 के लिये समय-सारणी की गई है। DPI Bhopal द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्री-बोर्ड
परीक्षा संचालन के संबंध में दिशा निर्देशों भी दिये गये हैं जो इस प्रकार हैं :
Pre Board Exam 2022 Guidelines for MP Board
- विद्यार्थियों को कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्न-पत्र से कम से कम एक दिवस पूर्व उपलब्ध करावें।
- विद्यार्थियों को बार-बार विद्यालय न बुलाना पड़े इस हेतु एक साथ 2 से 3 प्रश्न-पत्र एक साथ उपलब्ध कराये जा सकते हैं तथा आगामी प्रश्न-पत्र की दिनांक को पूर्व में उपलब्ध कराए गए प्रश्न-पत्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
- कक्षा 10वीं के लिए शेष समस्त उत्तरपुस्तिकाएं विद्यार्थियों द्वारा 28/01/2022 को तथा कक्षा 12वीं के लिए शेष समस्त उत्तरपुस्तिकाएं अनिवार्यतः 01/02/2022 तक शाला द्वारा निर्धारित तिथि तक शाला में जमा करनी होंगी। समस्त विषय शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियों में सुधार हेतु 5 फरवरी 2022 तक सूचित करेंगे।
- कक्षावार संकायवार प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने हेतु विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर विद्यालय में बुलाया जावे।
- किसी भी विपरीत परिस्तिथि में विद्यार्थियों के अतिरिक्त उनके पालकों को भी प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की जा सकती है।
- छात्रावासी विद्यार्थियों को उनके निवास के निकटस्थ विद्यालय के संस्था प्राचार्य प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराएंगे तथा उनके मूल्यांकन उपरांत प्राप्तांक संबधित संस्था प्राचार्य को प्रेषित करेंगें।
- छात्रावासी विद्यालयों के प्राचार्य वोकेशनल ट्रेड के पेपर संस्था स्तर पर तैयार कर जिले के माध्यम से संबंधित संस्था प्राचार्य को प्रदान करेंगे।
- प्रश्न-पत्र विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगइन में दिनांक 17.01.2022 को अपलोड कर दिए जाएंगे।
- कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी शाला बन्द रहने की अवधि में प्रश्न बैंक से प्रश्न अपनी गृहकार्य की कॉपी में हल करके विद्यालय आरंभ होने पर प्रस्तुत करेंगे। यही उनका प्री-एग्जाम माना जावेगा।
MP Pre Board Exam Time Table 2022 Class 10
क्र. | परीक्षा का दिनांक | परीक्षा का दिन | विषय |
---|---|---|---|
1 | 20/01/2022 | गुरुवार | अंग्रेजी |
2 | 21/01/2022 | शुक्रवार | विज्ञान |
3 | 22/01/2022 | शनिवार | हिन्दी |
4 | 24/01/2022 | सोमवार | गणित |
5 | 25/01/2022 | मंगलवार | संस्कृत/उर्दू |
6 | 26/01/2022 | बुधवार | सामाजिक विज्ञान |
7 | 27/01/2022 | गुरुवार | NCQF. (नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन) 1. IT/ITes 2. Security, 3. Beauty & Wellness, 4. Retail, 5. Electronics & Hardware, 6. Plumber, 7. solanaceous crop cultivator, 8. Apparal made ups and Home Furnishing, 9. Automobile (सभी के लिये Employability Skill (तथा ट्रेड से संबंधित प्रश्न पत्र |
MP Pre Board Exam Time Table 2022 Class 12
क्र. | परीक्षा का दिनांक | परीक्षा का दिन | विषय |
---|---|---|---|
1 | 20/01/2022 | गुरुवार | हिन्दी |
2 | 21/01/2022 | शुक्रवार | अंग्रेजी |
3 | 22/01/2022 | शनिवार | संस्कृत/ उर्दू/ मराठी |
4 | 24/01/2022 | सोमवार | गणित |
5 | 25/01/2022 | मंगलवार | राजनीति शास्त्र /एनीमल हसबैण्डरी, मिल्क पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व/ भारतीय कला का इतिहास |
6 | 26/01/2022 | बुधवार | मनोविज्ञान/ कृषि/ होम साइंस(कला समूह)/ इनवारमेंटल एजुकशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इन्टरप्रेन्योरशिप/ जीव विज्ञान/ अर्थशास्त्र / (कला एवं वाणिज्य संकाय) / ड्राइंग एण्ड डिजाइन / भारतीय सगीत |
7 | 27/01/2022 | गुरुवार | भौतिक शास्त्र /व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स फॉर एग्रीकल्चर / प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग |
8 | 28/01/2022 | शुक्रवार | समाज शास्त्र / इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस |
9 | 29/01/2022 | शनिवार | रसायन शास्त्र/ लेखाशास्त्र (बुक कीपिंग एण्ड एकाउण्टेंसी)/ भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर /शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य /स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन |
10 | 31/01/2022 | सोमवार | बायोटेक्नालॉजी/ एन.एस.क्यू एफ वोकेशनल (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन) - 1. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 2. रिटेल, 3. एग्रीकल्चर 4. प्लंबिंग, 5. हेल्थ केयर |
Post a Comment
Please do not enter any spam links in the comments box.