सिलवानी नगर की अनुविभागीय अधिकारी सडक पर उतरी मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया
श्रीराम सेन सिलवानी
Silwani News : कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रशासन ने रोको टोको अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में जो लोग बाजार में बिना मास्क के निकलेगे उन्हें चालानी कार्यवाही एवं समझाइश दी गई। मास्क नहीं पहनने बालों पर चालानी कार्यवाही भी की गई।
बुधवार को एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, नायब तहसीलदार कविराज मेहरा, सीएमओ राजेंद्र शर्मा, सहित नपं अमला मुख्य बाजार में निकला। इस दौरान जो बिना मास्क लगाए हुए थे उनको रोका और समझाइस दी गई। कई लोग ता ऐसे थे जिनके पास मास्क नहीं था।
Silwani SDM संघमित्रा बौद्ध नेे बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों से मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से लोगो को बचाने तथा कोराना गाईड लाईन का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन सड़क पर उतर रहा है।
Silwani samachaar : प्रतिदिन एसडीएम संघमित्रा बौद्व के द्वारा दलबल के साथ नगर मे निकल कर बगैर मास्क लगाए दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। तथा नागरिको व दुकानदारों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पालन किए जाने को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। बुधबार को बगैर मास्क लगाए सामान विक्रय कर रहे दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर राशि वसूली।
Post a Comment
Please do not enter any spam links in the comments box.