UP Congress Candidate List 2022 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 125 में 50 महिला उम्मीदवार

कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की 

UP Congress Candidate List 2022 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 125 में 50 महिला उम्मीदवार

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट


Congress First list of UP candidate: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रियंका गांधी ने यह लिस्ट जारी की, जिसमें 125 उम्मीदवार हैं. इसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें 50 महिलाओं सहित 40 प्रतिशत युवा नेता हैं। राज्य में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में जारी है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देना है।


उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े। हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।


Congress Candidates List 2022: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट


क्रम विधानसभा सीट प्रत्याशी
1 नजीबाबाद हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी
2 नगीना हेनरीता राजीव सिंह
3 नेहतौर मीनाक्षी सिंह
4 मुरादाबाद ग्रामीण मोहम्मद नदीम
5 मुरादाबार नगर मोहम्म रिजवान कुरैशी
6 असमोली हाजी मरघूब आलम
7 संभल निदा अहमद
8 स्वार हैदर अली खान
9 चमरौआ यूसुफ अली यूसुफ
10 बिलासपुर संजय कपूर
11 रामपुर काजिम अली खान
12 धनौरा समर पाल सिंह
13 अमरोहा सलीम खान
14 हस्तिनापुर अर्चना गौतम
15 किठौर बबिता गुर्जर
16 छपरौली यूनुस चौधरी
17 लोनी यामीन मलिक
18 मुरादनगर बिजेंद्र यादव
19 गाजियाबाद सुशांत गोयल
20 गढ़मुक्तेश्वर आभा चौधरी
21 नोएडा पंखुड़ी पाठक
22 दादरी दीपक भाटी चोटीवाला
23 जेवर मनोज चौधरी
24 बरौली गौरंग देव चौहान
25 अतरौली धर्मेंद्र कुमार
26 कोल विवेक बंसल
27 अलीगढ़ मोहम्मद सलमान इम्तियाज
28 गोर्द्घन दीपक चौधरी
29 मथुरा प्रदीप माथुर
30 बलदेव विनेश कुमार संवल वाल्मीकि
31 एम्मादपुर शिवानी सिंह बघेल
32 आगरा दक्षिण अनुज शर्मा
33 आगरा उत्तर विनोद कुमार बंसल
34 आगरा देहात उपेंद्र सिंह
35 खैरागढ़ रामनाथ सिकरवार
36 फतेहाबाद होतम सिंह निषाद
37 बाह मनोज दीक्षित
38 टुंडला योगेश दिवाकर
39 जसराना विजय नाथ सिंह वर्मा
40 शिकोहाबाद शशि शर्मा
41 सिरसागंज प्रतिमा पाल
42 एटा गुंजन मिश्रा
43 मैनपुरी विनीता शाक्य
44 करहल ज्ञानवती यादव
45 बिसौली प्रज्ञा यशोदा
46 बदायूं रजिनी सिंह
47 बहेरी संतोष भारती
48 मीरगंज मोहम्मद इलियास
49 बरेली कैंट सुप्रिया अरोन
50 आंवला ओमवीर यादव
51 बरखेरा हरप्रीत सिंह छब्बा
52 पूरनपुर ईश्वर दयाल पासवान
53 जलालाबाद गुरमीत सिंह
54 तिहार रजनीश कुमार गुप्ता
55 पवायां अनुज कुमारी
56 ददरौली तनवीर सफदर
57 सहारनपुर पूरन पांडेय
58 मोहम्मदी रितु सिंह
59 सीतापुर शमीना शफीक
60 बांगरमऊ आरती वाजपेयी
61 बिसवां अभिनव भार्गव
62 मोहान मधु रावत
63 उन्नाव आशा सिंह
64 बख्शी का तालाब ललन कुमार
65 सरोजनी नगर रुद्र दमन सिंह
66 लखनऊ मध्य सदफ जफर
67 लखनऊ कैंट दिलप्रीत सिंह
68 मोहनलालगंज ममता चौधरी
69 बछरावां सुशील पासी
70 तिलोई प्रदीप सिंघल
71 सलोन अर्जुन पासी
72 जगदीशपुर विजय पासी
73 कादीपुर निकलेश सरोज
74 फर्रुखाबाद लुईस खुर्शीद
75 औरैया सरिता दोहरे
76 बिल्हौर ऊषा रानी कोरी
77 आर्य नगर प्रमोद कुमार जायसवाल
78 किदवई नगर अजय कपूर
79 कानपुर कैंट सोहैल अख्तर अंसारी
80 महाराजपुर कनिष्का पांडेय
81 कालपी उमाकांती
82 ओरई उर्मिला सोनकर खाबरी
83 महोबा सागर सिंह
84 मानिकपुर रंजना भरतियाल पांडेय
85 हुसैनगंज शिवाकांत तिवारी
86 रामपुर खास आराधना मिश्रा मोना
87 बाबागंज बीना रानी
88 प्रतापगढ़ नीरज त्रिपाठी
89 मंझनपुर अरुण कुमार विद्यार्थी
90 फाफामऊ दुर्गेश पांडेय
91 इलाहाबाद उत्तर अनुग्रह नारायण सिंह
92 इलाहाबाद दक्षिण अल्पना निषाद
93 बारा मंजू संत
94 राम नगर ज्ञानेश शुक्ला
95 जैदपुर तनुज पूनिया
96 दरियाबाद चित्रा वर्मा
97 हैदरगढ़ निर्मला चौधरी
98 उतरौला धीरेंद्र प्रताप सिंह
99 गोंडा रमा कश्यप
100 डुमरियागंज कांती पांडेय
101 हरैया लबोनी सिंह
102 रुदौली बसंत चौधरी
103 फरेंदा वीरेंद्र चौधरी
104 महाराजगंज आलोक प्रसाद
105 पनियारा शारदेंदु कुमार पांडेय
106 खजनी रजनी देवी
107 पडरौना मनीष जायसवाल
108 तमकुही राज अजय कुमार लल्लू
109 रुद्रपुर अखिलेश प्रताप सिंह
110 रामपुर कारखाना शेहला अहरारी
111 भाटपर रानी केशव चंद यादव
112 बरहज रामजी गिरी
113 सगरी राणा खातून
114 आजमगढ़ प्रवीण कुमार सिंह
115 निजामाबाद अनिल कुमार यादव
116 मेहनगर निर्मला भारती
117 मधुबन अमरेश चंद्र पांडेय
118 मोहम्मदाबाद गोहना बनवारी लाल
119 जखनियां सुनील राम
120 गाजीपुर लौटनराम निषाद
121 सकलडीह देवेंद्र प्रताप सिंह
122 पिंडरा अजय राय
123 रोहनियां राजेश्वर पटेल
124 छानबे भगवती प्रसाद चौधरी
125 ओबरा राम राज गोंड

Post a Comment

Please do not enter any spam links in the comments box.

Previous Post Next Post