MP Board की परीक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न
School Education Minister श्री इंदर सिंह परमार ने बैठक में दिए ये निर्देश
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत परीक्षा कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें।
प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत परीक्षा कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। @schooledump pic.twitter.com/C6nsyJBlTx
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) February 1, 2022
राज्य मंत्री श्री परमार ने कल मंत्रालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा तैयारी के संबंध में बैठक ली। राज्य मंत्री श्री परमार ने निर्देश दिए कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था रखें। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाए। सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्री श्रीकांत भनोट ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। रजिस्ट्रार श्री उमेश कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने पूर्व में ही वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए हैं। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च के मध्य संचालित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।
MP Board Exam Date 2022 Class 10 Time Table,
Time: 10.00A.M. to 01.00 A.N.
क्र. | दिन | दिनांक | विषय |
---|---|---|---|
1 | शुक्रवार | 18.02.2022 | हिन्दी Hindi |
2 | मंगलवार | 22.02.2022 | गणित Mathematics |
3 | गुरूवार | 24.02.2022 | उर्दू Urdu |
4 | शनिवार | 26.02.2022 | सामाजिक विज्ञान Social Science |
5 | बुधवार | 02.03.2022 | विज्ञान Science |
6 | शनिवार | 05.03.2022 | अंग्रेजी English |
7 | मंगलवार | 08.03.2022 | संस्कृत Sanskrit |
8 | बुधवार | 09.03.2022 | 1- मराठी Marathi, गुजराती Gujrati, पंजाबी Punjabi, सिन्धी Sindhi 2- केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिये (Only for Deaf & Dumb Students)-पेंटिंग Painting 3- केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिये (Only for Blind Students) -संगीत- Music |
9 | गुरूवार | 10.03.2022 | NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय |
MP Board Exam Date 2022 Class 12 Time Table,
Time: 10.00A.M. to 01.00 A.N.
क्र. | दिन | दिनांक | विषय |
---|---|---|---|
1 | गुरूवार | 17.02.2022 | अंग्रेजी English (व्होकेशनल के छात्रों सहित) |
2 | शनिवार | 19.02.2022 | हिन्दी Hindi (व्होकेशनल के छात्रों सहित) |
3 | सोमवार | 21.02.2022 | 1- फिजिक्स Physics 2- अर्थशास्त्र Economics 3- एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिसरीज Animal Hus. Milk trade Poultry Farming & Fishery 4- विज्ञान के तत्व Element of Science 5- भारतीय कला का इतिहास History of Indian Art 6- प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
4 | बुधवार | 23.02.2022 | 1- बायोटेक्नालॉजी Biotechnology 2- भारतीय संगीत Indian Music |
5 | गुरूवार | 24.02.2022 | बायलॉजी Biology |
6 | शुक्रवार | 25.02.2022 | 1- राजनीति शास्त्र Political Science 2- द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
7 | सोमवार | 28.02.2022 | 1- केमिस्ट्री Chemistry 2- इतिहास History 3- व्यवसाय अध्ययन Business Studies 4- एली.आफ साईंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर Ele. of Science & Maths Useful for Agriculture 5- ड्राइंग एण्ड पेंटिंग Drawing & Painting 6- गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान Home Management, Nutrition & Textile 7- तृतीय प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
8 | गुरूवार | 03.03.2022 | मेथमेटिक्स - Mathematics |
9 | शुक्रवार | 04.03.2022 | 1- समाज शास्त्र Sociology 2- मनोविज्ञान Psychology 3- कृषि (मानविकी) Agriculture (Huminities Group) 4- होम साइंस (कला समूह) 5- ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग Drawing & Designing 6- बुक-कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी Book-Keeping & Accountancy 7- इनवायरमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप (VOC) (आधार पाठ्यक्रम) |
10 | सोमवार | 07.03.2022 | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस Informatic Practices |
11 | बुधवार | 09.03.2022 | 1- भूगोल Geography 2- क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर Crop. Production & Horticulture 3-स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन Still Life & Design 4- शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य Anotomy Physiology & Health |
12 | गुरूवार | 10.03.2022 | 1- उर्दू Urdu 2- मराठी Marathi |
13 | शुक्रवार | 11.03.2022 | 1- NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय 2- शारीरिक शिक्षा Physical Education |
14 | शनिवार | 12.03.2022 | संस्कृत Sanskrit |
Post a Comment
Please do not enter any spam links in the comments box.